जनता समस्याओं से त्रस्त ,हेमंत बदल रहे हैं सरकार : ब्रजेंद्र पाठक

विश्रामपुर (पलामू)

झारखंड राज्य की स्थिति दयनीय बनी गई है। अपेक्षित बरसात नहीं होने के कारण प्रदेश में त्राहिमाम की स्थिति बनी है। खेत में बिचड़ा सुख रहे हैं। इसकी चिंता राज्य की हेमंत सरकार को नहीं है। हेमंत सरकार भय भूख भ्रष्टाचार के बढ़ावा देने में लगी हुई है। उक्त बातें भाजपा नेता ब्रजेंद्र पाठक ने कहा। वे अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहां कि अभी जहां आषाढ़ महीने में पक्षी का घोंसला भी नहीं उजाड़ा जाता, वहीं हेमंत सोरेन ने चंपई सरकार गिराकर के घोर आदिवासी विरोधी होने का सबूत दे दिया है। ए कभी भी दलित आदिवासी का शुभचिंतक नही हो सकते। जबसे जेएमएम की सरकार बनी गुरुजी से लेकर सबसे ज्यादा दलितों व आदिवासियों पर ही किया है। वंशवाद का बढ़ावा देना मुख्य उद्देश रहा है। इन्होंने आदिवासियों में दोहन व शोषण का मसीहा बना रखा है। कहां कि 5 साल से शासनकाल के दौरान 3 बार सरकार बदलना व बनाना कहीं भी राज्य हित में नहीं है। हेमंत 5 साल के दौरान केवल व केवल झारखंड लूटने व लोगों को ठगने का काम किया है। आज युआओं में भय व हताशा का मौहल नही होता।

Leave a Reply