कंडा पीएम श्री अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय में कर्मा पूजा के पूर्व संध्या पर मनाया गया कर्म उत्सव

विश्रामपुर (पलामू )

कंडा पीएम श्री स्त्रोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में करमा उत्सव का आयोजन किया गया। करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति पूजन का प्रतीक मनाया जाता है, यह त्योहार झारखंड में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। बहना अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करते हुए करम देवता की पूजा करती हैं। आदिवासी परंपरा अनुसार इस खास मौके पर करमा धरमा कथा का खास महत्व होता है। इस दिन प्रकृति और करम की डाली के पूजा की जाती है। साथ हीं भूमि की समृद्धि के लिए कामना की जाती है। उक्त बातें विद्यालय के खेल शिक्षक बिगु राम ने कहीं। ऐसे में आज विद्यालय के छात्र-छात्राएं करमा पूजा, करम डाल की पूजा और इसका महत्व को बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित शंकर ने कहा की हिंदू पंचांग के अनुसार करमा पर्व हर साल भादो माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। करम भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है। खासकर महिलाएं अपने भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य के लिए व्रत रखती हैं। करमा पूजा का त्योहार किसानों और आदिवासी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। इस खास त्योहार पर घर और आंगन को सजाया जाता है और भाई-बहन के बीच प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जाता है। इस साल करमा पूजा का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। विद्यालय में सार्वजनिक अवकाश होने के नाते बाल संसद व छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर इस वर्ष विद्यालय में करमा उत्सव मनाया गया। बच्चों ने इस अवसर पे लोकनृत्य व झारखंड की सस्कृति कों बढ़ावा देने को ले लोक-नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षिका कबिता कुमारी, मिनाक्षी चौधरी,विवेक कुमार पाठक, प्रेम गौरव ,जावेद अंसारी , निशांत कुमार वर्मा , अश्विनी कुमार दुबे ,जितेंद्र कुमार, बृजेश सिंह ,विक्रमा कुमार दुबे,परमेश्वर गुप्ता समेत सीआरपी अनिरुद्ध कुमार आदि अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी स्थापित किया।

Leave a Reply