दिखेगा विरसा मुंडा से हेमंत सोरेन तक का सफर
मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड राज्य के स्थापना के रजत जयंती समारोह के मौके पर संत मरियम स्कूल के द्वारा एक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। यह झांकी संत मरियम स्कूल से निकलकर शहर के प्रमुख चौक चौराहा से होता हुआ नगर भ्रमण कर पुनः स्कूल परिसर में आकर समाप्त होगी। उक्त बातें विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने शिक्षकों के साथ बैठक कर कही।उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना की 25 साल पूरा होने पर पूरे राज्य में उत्सव और खुशी का माहौल है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों ने झांकी के जरिए अपना योगदान देने का प्रयास कर रहे है। झांकी बनाने में शहर के जाने माने कलाकार विकास कुमार पप्पू सहयोग कर रहे है, साथ ही विद्यालय के शिक्षक रौशन कुमार, संतन कुमार आदि भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस झांकी में विरसा मुंडा से लेकर हेमंत सोरेन तक झारखंड के गौरवशाली सफर को दिखाया जाएगा। यह शहर के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस झांकी में विद्यालय के 250 बच्चे व शिक्षक शामिल होंगे। छह मुहान चौक पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

