जागरूकता रैली निकाली गई

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड राज्य के 25 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महिला ग्राम संघटन के महिला दीदियों द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर सरकार द्वारा महिला हित मे संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सरजा पंचायत के जीसीआरपी विनीता देवी ,लहलहे क्लस्टर के कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनी देवी पी आर पी मीणा देवी के अलावे सभी ग्राम संगठन के पदाधिकारी समूह के सभी सदस्य शामिल हुए।इस मौके पर जी सी आर पी विनिता देवी ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।महिलाओं को संगठित होकर काम करने की जरूरत हैं।उन्होंने कहा कि सरकार कई कार्यक्रम महिलाओं के हित मे संचालित कर रही है।

Leave a Reply