लायंस क्लब ऑफ़ मेदिनीनगर द्वारा गुरु नानक जयंती पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

मेदिनीनगर (पलामू)

लायंस क्लब ऑफ़ मेदिनीनगर द्वारा आज सिख समाज के सबसे पवित्र पर्व प्रकाश उत्सव – श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर नगर कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की व्यवस्था स्थानीय श्रृंगार स्टोर रोड स्थित अनूप तिलकुट भंडार के पास की गई थी।

क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल पांच प्यारों सहित कई श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र, तलवार एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया। श्रद्धालुओं एवं बच्चों के लिए बिस्कुट एवं पेयजल की भी व्यवस्था की गई।

अध्यक्ष लायन गुरबीर सिंह ने बताया कि आज गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती है, जिसे हम सभी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ प्रकाश उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल श्री तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में विशेष कीर्तन दरबार एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

परियोजना अध्यक्ष लायन अनूप कुमार ने कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में योगदान देना क्लब के लिए गर्व की बात है। ऐसे अवसरों से सदस्यों का मनोबल बढ़ता है और सेवा की भावना और सशक्त होती है।

लायंस क्लब ऑफ़ मेदिनीनगर निरंतर समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहा है। हाल ही में छठ पर्व के दौरान क्लब द्वारा स्थानीय छहमुहान पर श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री के संपूर्ण पैकेट वितरित किए गए थे।

अंत में अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं के साथ सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से न्यूरोसर्जन डॉक्टर रवीश कुमार सचिव प्रियंका आनंद साहू, आकांक्षा जायसवाल ,वरुण जायसवाल, मनोज कुमार सोनी, प्रदीप नारायण, ऋषिकेश दुबे ,निलेश चंद्र, रोहित जैन ,फिरोज अंसारी, राघवेंद्र सिंह ,मुकेश कुमार अग्रवाल, श्रीकांत कुमार, एवं रणजीत मिश्रा सक्रिय रहे

Leave a Reply