राजा मेदिनीराय फुटबॉल टूर्नामेंट में सखुवाटाड़ की जीत

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम सिंह चेरो और विधायक रामचंद्र सिंह रहे उपस्थित

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा प्रखंड के पोंची स्थित हलुमाड़ में मां दुर्गा फुटबॉल क्लब की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर राजा मेदिनीराय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में सखुवाटाड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हलुमाड़ को 1–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के दूधी के पूर्व विधायक हरिराम सिंह चेरो, तथा मनिका विधानसभा के विधायक व महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सिंह चेरो उपस्थित रहे। अपने संबोधन में हरिराम सिंह चेरो ने कहा कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। जीत और हार खेल का हिस्सा है, निराश नहीं होना चाहिए। और उन्होंने कहा कि शिक्षा बिन मनुष्य पशु के समान होता है इसलिए अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करें और अपने पीढ़ी को मजबूत करें। विधायक रामचंद्र सिंह चेरो ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी सफल करियर बनाया जा सकता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी हैं। विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में संदीप कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनोज मेहता, नितेश्वर सिंह, रामलाल सिंह, सीयाराम विश्वकर्मा, पूरन सिंह, लाल बिहारी सिंह, देव कुमार सिंह एवं मिंटू लाल भोजपुरी की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला संयोजक कामेश सिंह चेरो, प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव, प्रताप सिंह, ईश्वरी सिंह, कमलेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, शिवप्रसाद सिंह एवं विष्णुदेव सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply