ठाकुरबाड़ी श्री दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव के समापन

मेदिनीनगर (पलामू)

शहर में रेड़मा ठाकुरबाड़ी श्री दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव के समापन का एक महत्वपूर्ण परंपरा है।और शुक्रवार को रेड़मा ठाकुरबाड़ी के प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन हो गया।रेड़मा ठाकुरबाड़ी श्री दुर्गा पूजा समिति प्रतिवर्ष दशहरा पर्व के दूसरे दिन प्रतिमा विसर्जन किया करती है।हालांकि इस वर्ष विजयादशमी पर्व गुरुवार को होने के कारण कुछ अन्य पूजा समितियों के प्रतिमा की विदाई में थोड़ा देरी होना एक धार्मिक मान्यता के अनुसार है जो गुरुवार को बेटी की विदाई न करने की परंपरा को दर्शाता है।यह परंपरा सनातन संस्कृति का हिस्सा है।
इसके पूर्व बहुत पूजा समितियों ने गुरुवार को भी माता रानी का विसर्जन किया।इस दौरान श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के पदाधिकारी व सदस्यों ने डा राजेन्द्र प्रसाद चौक छहमुहान पर स्टाल लगाकर विसर्जन जुलूस का माल्यार्पण व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी महासचिव ललन सिन्हा,उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,बीएम पाण्डेय,सतीश तिवारी,रमेश शुक्ला,हरीशंकर सिंह, रजनीश सिंह,संजय राज,संदीप दास विकास कुमार,आकाश कुमार,रुपा सिंह,मंजू गुप्ता,लीलावती देवी,बृजेश शुक्ला,कमल गुप्ता,अनील दूबे,टुनटुन तिवारी व बिल्लू तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Reply