झारखंड के चार जेलों में सबसे अधिक कैदी, 4774 है सजायफ्ता

रांची (झारखंड)

झारखंड की जेलों में कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे जेलों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. राज्य की 31 जेलों में कुल 16,736 कैदी बंद हैं, जिनमें 4,774 सजायाफ्ता और 11,961 विचाराधीन कैदी शामिल हैं.

रांची में सबसे ज्यादा 2,939 कैदी
झारखंड की चार प्रमुख जेलों में सबसे अधिक कैदी हैं. रांची जेल में 2,939 , जमशेदपुर जेल में 1,551, हजारीबाग जेल में 1,483 और दुमका जेल में 1273 कैदी बंद हैं. इनमें से अकेले रांची जेल में ही 1,221 सजायाफ्ता और 1,718 विचाराधीन कैदी हैं, जो राज्य में सबसे ज्यादा है.

जानें किस जेल में कितने हैं कैदी

  • रांची जेल : 2,946
  • जमशेदपुर जेल : 1,548
  • हजारीबाग जेल : 1,483
  • दुमका जेल : 1,274
  • पलामू जेल : 940
  • चाईबासा जेल : 743
  • धनबाद जेल : 676
  • गिरिडीह जेल : 632
  • गुमला जेल : 483
  • चतरा जेल : 477
  • खूंटी जेल : 476
  • लातेहार जेल : 452
  • सरायकेला जेल : 449
  • गढ़वा जेल : 404
  • गोड्डा जेल : 386
  • देवघर जेल : 348
  • चास जेल : 313
  • साहेबगंज जेल : 311
  • लोहरदगा जेल : 281
  • पाकुड़ जेल : 256
  • सिमडेगा जेल : 256
  • कोडरमा जेल : 242
  • रामगढ़ जेल : 236

Leave a Reply