पाॅवर ग्रिड कर्मी करंट लगने से घायल, रांची रेफर

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा स्थित पावर ग्रिड में कार्यरत स्टाफ सौरभ कुमार (25 वर्ष), पिता स्व. क्षमेश्वर मेहता, निवासी पिपरा बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सहकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें नवजीवन अस्पताल, तुम्बागड़ा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने बताया कि सौरभ हमेशा की तरह पावर ग्रिड में कार्य कर रहे थे, तभी अचानक करंट लगने से हादसा हुआ। वर्तमान में उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

Leave a Reply