आपसी भाईचारे के बीच दुर्गा पूजा मनायें.पुलिस आपके सहयोग में हमेशा तत्पर हैं: डीएसपी
नावाबाजार (पलामू )
नावाबाजार थाना क्षेत्र में आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा त्योहार मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां दोनों धर्म समुदाय के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।
लोगों को संबोधित करते हुए विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टुटी ने कहा कि सभी आपसी प्रेम और भाईचारे के बीच दुर्गा पूजा मनाए। पुलिस आपके सहयोग में हमेशा तत्पर हैं। पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। पूजा के दौरान पुलिस गस्त भी बढ़ा दी जायेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालें और कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा करें।
नावाबाजार बीडीओ रेणु बाला ने कहा कि विवादित जगह दोनों गुट के लोग आपस में मिल बैठ कर विवाद को सुलझाएं। अन्यथा विवाद की स्थिति में स्थल चिन्हित करते हुए धारा 107 धारा लगाया जाएगा।
एसआई सुबोध गुप्ता के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश की विस्तृत जानकारी सांझा किया। साथ हीं सभी पूजा कमेटी के लोगों से सरकारी गाइड लाइन को पूर्ण रूप से पालन करने का अपील किया। सभी को निर्देशित किया गया कि सभी पूजा पंडाल के सामने थाना का नंबर सार्वजनिक रूप से लिखकर टांग दिए जाए।
बैठक में सब स्पेक्टर विपिन कुमार सिंह, महबूब आलम, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, सफीर आलम, राजेंद्र चौधरी, मीर आरिज आलम राजबली महरा, भगवान प्रसाद, पुर्व मुखिया दीपक गुप्ता, रक्ष्या यादव।, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, अलीशेर अंसारी, निर्मल यादव, पुष्कर पांडेय, जगदीश सिंह, आजम साह, इम्तियाज अंसारी, अमरेश सिंह, अशोक भुईयां, मदन राम, अनिल मेहता, शंभू गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, मुकेश यादव, सत्येंद्र यादव, धर्मेन्द्र सिंह समेत काफी संख्या में लोग बैठक में शामिल थे।


 
							 
							