आजीविका कर्मियों की पांच सूत्री मांग, कलमबंद हड़ताल जारी

सतबरवा (पलामू)

झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले पलाश जेएसएलपीएस के कर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलमबंद हड़ताल जारी रखी। कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
संघ के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडे ने बताया कि प्रमुख मांगों में आजीविका कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा, सेवा स्थाईकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वार्षिक वेतनवृद्धि, एनएमयू पॉलिसी का शीघ्र लागू होना तथा पदोन्नति नीति शामिल है।
कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी तय की है। 12 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर काम करने के बाद 18-19 सितंबर को कलमबंद हड़ताल, 24 सितंबर को प्रखंड स्तरीय व 25 सितंबर को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा। 7-8 अक्टूबर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष धरना और 30-31 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की गई है। यदि मांगे नहीं मानी गईं तो 6 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार रजक, अंकित तिवारी, विनोद कुमार पाठक, राकेश कुमार समेत कई कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply