पंडित शंभूनाथ दुबे की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि, कई लोग हुए शामिल

विश्रामपुर (पलामू) :

प्रसिद्ध समाजसेवी पंडित शंभूनाथ दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद मुख्यालय स्थित स्व.दुबे के आवास पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित शंभूनाथ दुबे के चित्र पर उनके परिजनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। श्रद्धांजलि सभा में विश्रामपुर अंचलाधिकारी राकेश तिवारी, सेवानिवृत सीओ संतोष शुक्ला, वरिष्ठ राजनेता सह समाजसेवी नईमुदिन अंसारी, रेड रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक राजन पांडेय, नप के प्रथम उपाध्यक्ष अजय बक्स राय उर्फ बढ़कू सिंह सहित कई लोगों ने पंडित शंभूनाथ दुबे के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।‌इससे पहले स्व.दुबे के बड़े पुत्र दया शंकर दुबे ने पिता के आत्मा की शांति हेतु पिंडदान किया। वहीं छोटे पुत्र सह युवा समाजसेवी प्रेम शंकर दुबे ने पिता की स्मृति में उनकी कई बातें लोगो के साथ साझा किया। कार्यक्रम में भंडारा का भी आयोजन किया गया था। मौके पर सुधीर दुबे,अशोक दुबे,अरविंद दुबे,सोनू दुबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply