अंशदान सेवा ट्रस्ट के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं को किया गया सम्मानित

उंटारी रोड (पलामू)

पांडू कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय के छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेटी बचाओ अभियान के तहत अंशदान सेवा ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय में जन-जागरूकता रैली निकाली गई थी। साथ ही विद्यालय में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को ट्रस्ट के सचिव राम यश मेहता के द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं को महिला जनित बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नियमित साफ सफाई का ख्याल रखना को कहा गया। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का जनक है। मौके पर विद्यालय की वार्डन पूजा कुमारी, प्रिया सिंह, संगीता कुमारी, दीपिका कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply