वज्रपात की घटना में एक की मौत

नावाबाजार (पलामू )

नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकवेरा गांव निवासी 60 वर्षीय राम वशिष्ठ मेहता की मौत हुई वज्रपात की घटना में चपेट में आने से हो गई। रविवार को मेदिनी नगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई। जहां अंतिम दास संस्कार गांव के श्मशानघाट पर किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 5 बजे वज्रपात की घटना हुई। जिसमें राम वशिष्ठ मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ हीं बेहोशी हालत में चले गए। परिजनों के द्वारा इलाज को ले मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के क्रम में रविवार की सुबह मौत हो गई। इधर मौत की सूचना मिलते हीं परिजनों में चित्कार मत गया। साथ हीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग घर पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त किया। हर लोगों के द्वारा एक ही शब्द कहे जा रहे थे कि राम वशिष्ठ मेहता बड़े ही मृदु भाषी व मिलनसार व्यक्ति थे। गांव के सभी तरह के नेक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी होती थी। इधर मृतक का दाह संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया। पूर्व जिला परिषद् सदस्य अनुज राम, समाजसेवी पटेल दुबे, राकेश सिंह, बसपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, विनय विश्वकर्मा, नवल पांडेय, रवींद्रनाथ ठाकुर, कपिलदेव ठाकुर, अनिल मेहता, कृष्णकांत सिंह सहित गांव परिवार सहित आसपास के सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply