मिशन समृद्धि की रोटी अभियान निरंतर जारी

मेदिनीनगर (पलामू)

मिशन समृद्धि संस्था के तहत चल रहे समृद्धि की रोटी अभियान निरंतर मौसम की परवाह किये बिना चल रहा है।नर में होता नारायण की सेवा की भावना इस टीम में पूर्ण रूप से व्याप्त है। अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान पूजा से कम नही, ईश्वर की कृपा समाहित है। किसी न किसी रूप में यह अभियान चलता ही रहता है।मौसम प्रतिकूल होने के कारण संस्था ने निर्णय लिया कि आज भोजन वितरण संभव नहीं होगा, क्योंकि जरूरतमंद भी नहीं मिल पाते हैं फिर भोजन का झोला लिए इधर उधर जाना पड़ता है। ऐसा अनेकों बार किया गया है। इसलिए मौसम खराब होने के कारण लगा कि भोजन वितरण संभव नहीं हो पाऐगा। लेकिन बैजन्ती गुप्ता ने जरूरतमंदों को याद करते हुए खुद ही पूरी सब्जी तैयार कर जरूरतमंदों के बीच वितरण करने निकल पड़ी। जिसमें आशा शर्मा वीणा राज शैलेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।भोजन निष्ठा से बनाई जाती है तो वह प्रसाद बन जाता है। मिशन समृद्धि संस्था का कार्य नि:स्वार्थ और नि:शुल्क है जो नागरिकों के ह्रदय तक पहुंचता है।

Leave a Reply