सरकारी कर्मचारी का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम 27को

मेदिनीनगर (पलामू)

JHAROTEF के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज मेहता एवं जोनल संगठन सचिव अजय कुमार के नेतृत्व में JHATOTEF पलामू के कोर कमिटी के सदस्यों ने झारखंड के पूर्व मंत्री के0 एन0 त्रिपाठी (माननीय पूर्व मंत्री झारखंड सरकार) से उनके आवास पर मिलकर JHAROTEF पलामू द्वारा आहूत कर्मचारी शक्ति समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। जैसा की आपसब जानते हैं दिनांक 27/08/2025 को पलामू में सरकारी कर्मचारी का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम का कार्यक्रम का आयोजन टाऊन हॉल मेदिनीनग होने वाला है। जिसमें कर्मचारियों का जनसैलाब होगा। हम सब की प्रमुख मांगे ।

  1. शिक्षक संवर्ग की MACP प्रदान करना
  2. सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष
  3. शिशु शिक्षण भत्ता
    माननीय पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के द्वारा काफी रुचि पूर्वक फेडरेशन की बातें सुनी गई।
    हर संभव मदद करने का आश्वाशन मिला तथा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति हेतु आमंत्रण स्वीकार किए। मौके पर श्री राम उपेंद्र पांडे ( जिला कोषाध्यक्ष ) संजय कुमार चौधरी, अमरीश यादव, रामशरण कुमार, ओम कुमार, अंकज कुमार, दिपेंद्र दुबे, मनोज कुमार ठाकुर, चंदन कुमार महतो, उज्वल कुमार, सुधाकर शुक्ला, रंजीत कुमार कौशल, अमोद कुमार, अरविंद कुमार वर्मा एवं दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply