मेदिनीनगर (पलामग)
मिशन समृद्धि द्वारा संचालित समृद्धि की पाठशाला बच्चों को सभ्य सुसंस्कृत बनाने का प्रयास करती चली आ रही है। वर्तमान में युवा पीढ़ी जिस प्रकार भटकती जा रही है जिसमें लड़के से कम लड़कियां नहीं दिखती। आज जरूरत है पाठ्यक्रम के साथ साथ उन्हें नैतिकता का पाठ भी पढाया जाए। यह संस्था इस मायने में अपने प्रयास में कोई कमी नहीं रख रही है।संस्था की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव बताती हैं कि समाज का वातावरण कलुषित न हो इसके लिए आवश्यक है कि समृद्धि की पाठशाला के अतिरिक्त अन्य पाठशाला के बच्चों के बीच भी नैतिकता का पाठ पढ़ाये जाना चाहिए। इसके लिए पूरी टीम इस ओर कदम बढ़ा चुकी है। डालटनगंज के कचरवा टोला और पांकी रोड जनकपुरी में चल रहे समृद्धि की पाठशाला में बच्चों की संख्या अधिक हो या कम हो पढ़ाई जारी रहती है। नागेन्द्र शर्मा जी जिनकी पहचान कोचिंग संस्था से है उनका भी पाठशाला में आना जाना लगा रहता है। इसके लिए अहिल्या गिरि बैजन्ती गुप्ता आशा शर्मा ममता वीणा राज रंजीता संध्या शेखर सबों का योगदान सराहनीय है। भागलपुर की रहने वाली आरती श्रीवास्तव भी बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।एक आदर्श एवं समाजिक सेवा में मददगार व्यक्ति भी इसी शहर में हैं जिनके योगदान के लिए हम सब आभारी हैं।

