मेदिनीनगर (पलामू)
पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध लाल रंग का जाइलो गाडी डालटनगंज से पांकी की तरफ आ रहा है। इस आशय का सन्हा दर्ज करते हुए मै थाना प्रभारी राजेश रंजन सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी कर पकड़ने हेतू थाना से प्रस्थान किया। पांकी डालटनगंज मुख्य सड़क मार्ग में आस- पास देखते हुए डालटनगंज की तरफ बढ़ रहा था, तभी उसी क्रम में सशस्त्र बल के साथ ग्राम तेतराई बलियारी मोड़ के पास देखा तो लाल रंग का जाइलो गाडी रजि० न-CG14B-5999 लगा हुआ पाया जिसके बाद सशस्त्र बल की मदद से गाड़ी के आस पोस देखा तो कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आस-पास के लोगो से पुछने पर बोले कि यह गाडी काफी देर से यहा लगा हुआ है, हमलोग आदमी को नहीं देखें। गाड़ी को देखने पर गाड़ी को लौक पाया। तत्पश्चात काफी मशक्कत से गाड़ी को टोचन कर थाना लाया। आज दिनांक 20.08.2025 को पुलिस निरीक्षक महोदया पांकी अंचल की उपस्थिति में गाड़ी का लौक को तोड़कर खोला गया तो जांच के क्रम में उक्त गाड़ी के बीच वाले सीट के नीचे एक झोला में विभिन्न प्लास्टिक के अंदर में नोटो की गड्डी पाया। तत्पश्चात पुलिस निरीक्षक महोदया पांकी अंचल की उपस्थिति में विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करते हुए उक्त झोला को निकाला गया तथा सी०एस०पी० पांकी से नोट गिनने वाला मशीन मंगवाकर नोटो का गिनती किया गया तो कुल-46, 19,900/- (छेयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रूपये) पाया। गाड़ी का आगे कि डिक्की में उक्त जाइलो गाड़ी का इंश्योरेंस एवं आर०सी० कार्ड पाया। इस संबंध में जांच कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
नोटो की विवरणीः-
- 500 X 8976 = 44,88,000
- 200 X 509 = 1,01800
- 100 X 301 = 30,100 कुल – 46,19,900 /- (छेयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रूपये)

