पलामू के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे का निधन

मेदिनीनगर (पलामू )

भारतीय जनता पार्टी पलामू के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे जी के दुःखद निधन पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान पलामू के वरिष्ठ नेता श्री श्याम नारायण दुबे , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, विभाकर नारायण पांडे, दाऊ मिश्रा, सतीश सिंह, सुनील पांडे, अनुज पांडे, मनोज दुबे सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply