हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव निवासी अशोक कुमार मेहता की 45 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि संगीता देवी सीमावर्ती बिहार के अंबा बाजार से आटो पर सवार होकर हरिहरगंज लौट रही थी । तभी मेदिनीनगर – औरंगाबाद मुख्य मार्ग के छक्कन बाग शिवाला के समीप विपरीत दिशा से जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो पर सवार संगीता देवी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीरावस्था में उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं खड़गपुर गांव में शोक का माहौल है। घटना पर मुखिया काजल कुमारी समाजसेवी सह भाजपा नेता सत्येन्द्र मेहता डाo संतोष कुमार समेत कई लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।

