झारखंड में घटी महिलाएं, सिर्फ एक जिला छोड़ सभी में पुरूषों की अपेक्षा कम है संख्या

रांची (झारखंड)

राज्य में जिलावार लिंगानुपात के मामले पर सिमडेगा टॉप पर है. सिमडेगा जिला में प्रति 1000 पुरूष निबंधन पर 1040 महिला निबंधन है, जो सर्वाधिक लिंगानुपात है. वहीं कोडरमा सबसे निचले पायदान में हैं. कोडरमा में 1000 पुरूष निबंधन पर 770 महिला का निबंधन हुआ है. लोहरदगा, गोड्डा, लातेहार, गढ़वा, खूंटी, साहेबगंज, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, सरायकेला-खरसावां और गुमला में 1000 पुरूष निबंधन पर 901 से अधिक महिला निबंधन है. वहीं हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, रांची, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह एवं बोकारो में 1000 पुरुष निबंधन पर 801 से 900 के बीच महिला निबंधन है.

. लिंगानुपात के मामले में सिमडेगा टॉप पर, सबसे निचले पायदान में कोडरमा

. 13 जिलों में 1000 पुरूष पर 801 से 900 महिलाएं

. कोडरमा में 1000 पुरूष पर सिर्फ 770 महिलाएं

सांख्यिकी निदेशालय की रिर्पोट में हुआ खुलासा

Leave a Reply