कठीन परिश्रम और धैर्य से मिलती हैं सफलता: देवेन्द्र

सीएसडी इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

पंडवा (पलामू)

सीएसडी इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह काआयोजन किया। जहां इंटर की परीक्षा परिणाम में कला, वाणिज्य व विज्ञान तीनों संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य देवेंद्र कुमार पाठक सहित अन्य प्राध्यापकों के द्वारा कॉलेज से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज की टॉपरो में 90.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा स्वर्ण लता कुमारी, 90% पूजा कुमारी, 89.4% सत्य प्रकाश महतो, 88% फैजान राजा, 85.2 प्रतिशत नीलम कुमारी, 84.2 प्रतिशत खुशबू कुमारी, 82.4 साक्षी कुमारी , 82% सोनी कुमारी, 82% मनीष कुमार, 81.6% अंशु गुप्ता, 81.2 श्रेया कुमारी, 81.2 आयम अहमद, 80.6 रिया कुमारी, 80.2 सुधा कुमारी का नाम शामिल है।


आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य देवेंद्र कुमार पाठक व संचालन प्रोफेसर हामिद हसन ने की।
मौके पर प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाठक ने कालेज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आप सभी के कठोर परिश्रम का फल है। यह सफलता आप सभी को आगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने को प्रेरित करेगा। कहा कि यह सम्मान समारोह आप सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा देने व शिक्षा के महत्व को उजागर करने का एक उत्कृष्ट माध्यम हैं। कार्यक्रम में आप सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा यह दर्शाता है कि आप सभी अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत की सराहना की व उनके अभिभावकों व शिक्षकों को निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप सभी अपने शिक्षा के साथ संस्कार भी बेहतर रखें।इस मौके पर प्रोफेसर राजाराम तिवारी, परीक्षा संचालक मृत्युंजय प्रसाद सिंह, बड़ा बाबू अनुज सिंह,एसके द्विवेदी, डीएन वर्मा, एन देवी, भारत गौतम, राजीव मेहता, संदीप पाठक, सांभा कुमारी, मेनका कुमारी, पुष्पा कुमारी, गोपाल कृष्ण पांडेय, सौरव पाठक, प्रवीण तिवारी, सूबेदार प्रजापति, विनोद राम, वीरू दुबे, राजू कुमार सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Leave a Reply