लातेहार (पलामू)
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देनुशार केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत दिनांक 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक सेवा प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित किया जायेगा, उक्त शिविरों का सफल संचालन और क्रियान्वयन परियोजना निदेशक,आईटीडीए प्रवीण कुमार गगरई के निरीक्षण में संपादित किया जाएगा। प्रखण्डस्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाना है। शिविरों में विशेष अभियान अन्तर्गत सभी पात्र नागरिकों को निम्नलिखित सेवाओं के साथ अन्य सेवाएं भी प्रदान की जाएगी
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आयुषमान भारत कार्ड
- जाति प्रमाण-पत्र
- पी०एम० किसान
- जन-धन खाता आदि
अभियान अन्तर्गत शिविरों के सफल आयोजन हेतु अधोलिखित कार्य किया जाना है – - सेवा सुपुर्दगी की स्थिति में उल्लेखनीय ळच वाले जनजातीय टोलों/गांवों की पहचान करना।
- शिविर आयोजन हेतु जिला स्तर पर माईक्रो प्लान तैयार करना।
- शत-प्रतिशत शिविर आयोजन एवं सेवाओं के आच्छादन के लिए सभी संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया जाना।
- विभाग के अधिदेश (Mandate) के अनुरूप सेवाओं उपलब्ध कराना।
- जिला के अधिकांश गांवों में शिविर आयोजन के लिए Sickle Cell Day एवं अन्तराष्ट्रीय योगा दिवस आदि से लाभलिया जाना।

