द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी में बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा: सुमित बर्मन

मेदिनीनगर (पलामू)

पांकी रोड़ स्थित द कराटे एकेडमी में पलामू जिला तीरंदाजी संघ की बैठक की बैठक की गई जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से पलामू जिला तीरंदाजी संघ ने यह फैसला लिया है की तीरंदाज खेल में बालिकाओं की संख्या अधिक बढ़ाने हेतु बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए । यह प्रशिक्षण जी.एल.ए कॉलेज स्टेडियम में प्रतिदिन सांध्य 4 बजे से 6 बजे तक दिया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित बर्मन ने कहा की झारखंड आदिवासियों का गढ़ है और यहां का लोकप्रिय खेल तीरंदाजी है ऐसे में पलामू जिला तीरंदाजी खेल से बहुत पीछे है इस वजह से खिलाड़ियों आगे बढ़ाने हेतु यह फैसला लिया गया है जिस से दीपिका कुमारी जैसी तीरंदाज हमारे पलामू से भी निकले। मौके पर जिला सचिव दीपक तिवारी ने कहा की झारखंड तीरंदाजी संघ ने 2023 में पलामू जिला तीरंदाजी संघ को मान्यता दी उसके पश्चात जिले से कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पलामू जिला के लिए खेले है। पलामू जिला तीरंदाजी संघ ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु कई निशुल्क कैंप का आयोजन किया है साथ ही गांव के आदिवासियों से इस खेल को जोड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। अब हमारा एक ओर कदम बेटियों को इस खेल को आगे में बढ़ाने के हेतु ।वही मौके पर कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि मेदिनीनगर शहर के जी.एल.ए कॉलेज स्टेडियम में प्रतिदिन बालक एवं बालिकाओं का अभ्यास करवाया जाता है जो भी खिलाड़ी जुड़ना चाहते हैं वह द कराटे एकेडमी में द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी का निशुल्क फॉर्म भर लेंगे अधिक जानकारी के लिए हमारे मोबाईल नम्बर 9798696237से संपर्क कर सकते हैं । बैठक दीपेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, अमित कुमार, जगदीश ठाकुर, मोहन चौधरी, राजेश सिंह, सुदेश पाठक मौजूद थे।

Leave a Reply