मेदिनीनगर (पलामू)
राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी कि कमिटी का बैठक लता मंगेशकर चौक, माटी कला बोर्ड के कान्फ्रेंस हाल मे सम्पन्न हुआ। बैठक में कमिटी व कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता बालकिशुन उरांव व संचालन राजु प्रजापति ने किया। कमिटी के महासचिव सतीश कुमार ने बिषय प्रवेश कराते हुए कहा कि राज्य स्तरीय तिरंदाजी कराटे व मार्शल आर्ट व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन पुरे प्रमंडल का मान सम्मान राज्य भर मे स्थापित होगा। आयोजन समिति मे जिला के पदाधिकारी, व्यवसायी गण, मिडिया कर्मी समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हो कर सफल आयोजन से जिला का सम्मान बढ़ायेंगे। 27 जुन को प्रमंडलीय झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैठक में अतिथियों का स्वागत व पलामू के खेल मे पदक बिजेता छात्र छात्राओं जो देश का नाम विदेश में परचम लहराया है उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर व कुछ और मंत्री व सांसद व बिधायक शामिल होंगे साथ ही आलम्पिक चैम्पियन दिपीका कुमारी व दिप्ती कुमारी के साथ कुछ वॉलिबुड स्टार को भी शिरकत करने कि संभावना है। बैठक मे सह संरक्षक संतोष कुमार कराटे प्रशिक्षक जिलाध्यक्ष बालकिशुन उरांव जिला अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा बलराम उरांव बिलंगना किंडो कल्वेनसिया करकेटा राजु कुमार प्रजापति धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी रबिन्द्र भुईया गणेश रवि दिपक गुप्ता यज्ञनरायण मेहता बसंत हेमरम पुनिया टोपनो संतन कुमार आयुष कश्यप नरेश सिह प्रभू चौधरी प्रदीप सिन्हा राजमनी सिंह भरदुल भुईया जवाहर चौधरी उमेश चौधरी सुरेश जी अरबिन्द चौधरी राम नाथ बैठा समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों उपस्थित थे।
बैठक में निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। राज्य स्तरीय तिरंदाजी प्रतियोगिता सफल करने के लिए आयोजन समिति गठित की जाएगी। एकेडमी के निबंधन के लिए एशोसियेशन को आवेदन देना।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण देने के लिए शिविर का आयोजन करना। चलानी किला शाहपुर के जिर्नोद्धार के लिए बिधायक व सांसद से अनुरोध करना। 27 जुन को झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैठक को सफल बनाने व संस्थापक महासचिव को स्वागत करना व पलामू के छात्र छात्राओं जो राज्य के बाहर पदक जिते है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।