हरिहरगंज (पलामू)
शहर के मेन रोड स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर परिसर में भगवान शनिदेव की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मालूम हो कि पहले से स्थापित मूर्ति खंडित हो जाने के कारण पुनः नया प्रतिमा स्थापित किया गया है। मुख्य पुरोहित लक्ष्मण वैद्य के सान्निध्य में यजमान लखन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान कार्य किया। इससे पहले शनिदेव की प्रतिमा का धूमधाम से नगर भ्रमण कराया गया। बाद में भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में पंडित धर्मेंद्र शास्त्री तथा कुंदन जी ने सहयोग किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महावीर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह, सचिव विजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुनील शौंडिक, व्यवस्थापक राबर्ट गुप्ता, राजेश जायसवाल , निरंजन प्रसाद, मृत्युंजय विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, सत्यनारायण शौंडिक, शिव गुप्ता, रिशु गुप्ता , संजय विश्वकर्मा का सक्रिय योगदान रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता उदय शौंडिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, डा संजय कुमार, दिलीप चौधरी, मिकी कुमार, गोपाल प्रसाद गुप्ता, उत्कर्ष जायसवाल सहित कई महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

