चलानी किला शाहपुर मे राजा मेदनीराय सामुदायिक भवन का निर्माण होगा, आलोक चौरसिया

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल माननीय बिधायक डालटनगंज चैनपुर भंडरिया बिधान सभा श्री आलोक चौरसिया जी से मिलकर चलानी किला शाहपुर पलामू के प्रांगण मे राजा मेदनीराय सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।साथ ही झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि पलामू के चेरो बंश के राजा मेदनीराय का स्मृति शेष चलानी किला आज बिना देख रेख के खंडर हो गया है। माननीय बिधायक जी के सौजन्य से एक तरफ चार दिवारी का निर्माण हुआ है मगर अधुरा है।
जिलाध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा ने कहा कि चलानी किला के प्रांगण मे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तिरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
माननिय बिधायक आलोक चौरसिया जी ने अस्वस्त किया की जल्द ही राजा मेदनीराय सामुदायिक भवन का निर्माण होगा साथ ही राज्य स्तरीय तिरंदाजी प्रतियोगिता सफल कराने मे हमारी पुरी भूमिका होगी। पलामू के पौराणिक व परम्परागत साँस्कृतिक व महापुरुषों का बिरासत बचाना हमारी जिम्मेदारी है। चेरोबंश व आदिवासी संस्कृति खासकर निलाम्बर पिताम्बर व राजा मेदनीराय ने लूट के खिलाफ़ लडने की दिशा व रौशनी दिखाई है।
प्रतिनिधि मंडल मे आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार, बालकिशुन उरांव प्रमंडलीय अध्यक्ष, दाऊद केरकेट्टा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चन्द्रवंशी महासचिव शंखनाथ सिंह चेरो केन्द्रीय सचिव राजु कुमार प्रजापति जिला सचिव सलोनी टोपनो बसंत हेम्ब्रम पुनिया टोपो व प्रदीप सिन्हा जगनारायन मेहता शामिल थे
सभी आन्दोलनकारीयो ने इस नेक कार्य के लिए बिधायक जी को धन्यवाद दिया।
सतीश कुमार केन्द्रीय संयोजक
झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा।

Leave a Reply