सीओ से लेकर सीएमओ तक डूबे हैं भ्रष्टाचार के अकंठ में
मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड की हेमंत सरकार रिवर्स गियर में चल रही है। सीओ से लेकर सीएमओ तक भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वे मंगलवार को स्थानीय परिषदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार ट्रांसफर व पोस्टिंग का उद्योग चला रही है। सीओ से लेकर सीएमओ तक भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। भ्रष्टाचार, घोटाले व गोलमाल की सरकार असहाय व अक्षम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंडिकेट के माध्यम से शराब, जमीन, कोयला व बालू पर कब्जा जमा लिया है। झारखंड सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन गया है। रांची में प्रशासन के सारे लोग बैठते हैं बावजूद प्रत्येक दिन राजधानी में हत्या व बलात्कार की घटना घट रही है। झारखंड में आदिवासी पिछड़ता जा रहा है। भाजपा की सरकार के समय उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा था। लेकिन हेमंत सरकार में उग्रवाद ने पुण: सर उठा दिया है। कहा कि झारखंड में 18 से 50 वर्ष उम्र की युवतियों व महिलाएं की संख्या 70 लाख है। मगर 25 लाख युवतियों व महिलाओं को मईंया सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। चुनाव के पहले कोई शर्त नहीं था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद शर्त पर शर्त लगाकर महिलाओं व युतियों के साथ हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित झामुमो व कांग्रेस की सरकार ने विश्वासघात किया है। यह महिलाओं के साथ छल है। कहा कि वे जनता को जागरूक करेंगे। गांव-गांव में चौपाल लगाएंगे। जनता की समस्याओं को सुनेंगे व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।