मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड के माननीय महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार उग्रवाद निरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26.05.2025 को समय 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष उग्रवादी नेता निम्नलिखित हैं:
- रिजनल कमांडर नितेश यादव उर्फ ईरफान उर्फ नंदू उर्फ किरानी, पिता- बोधा यादव, सा०- तरवाडीह, थाना- डुमरिया (मैग्रा), जिला- गया (बिहार) – ₹15 लाख इनामी
- जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम जी उर्फ बुधराम जी, पिता- सरयू यादव, सा०- देवगन, थाना- छतरपुर, जिला- पलामू – ₹10 लाख इनामी
- एरिया कमांडर इम्तियाज अंसारी उर्फ ठेगन मियां, पिता- स्व. पिर मोहम्मद मियां, सा०- भौरही, थाना- मोहम्मदगंज, जिला- पलामू
- एरिया कमांडर तुलसी भुईया, पिता- स्व. रघुनंदन भुईया, सा०- भौरही, थाना- मोहम्मदगंज, जिला- पलामू
ये सभी अपने दस्ते के साथ हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नैया, केमो एवं प्रतापुर के जंगलों / पहाड़ियों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
अभियान गठन एवं संचालन:
सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर एक विशेष अभियान दल का गठन किया गया। नेतृत्व में रहे:
- राकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), पलामू
- मो० याकुब, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद
साथ में रहे:
- थाना प्रभारी नावाबाजार – पु.अ.नि. संजय कुमार यादव
- थाना प्रभारी मोहम्मदगंज – पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह
- थाना प्रभारी पाण्डू – पु.अ.नि. कुमार सौरभ
- थाना प्रभारी हैदरनगर – पु.अ.नि. अफजल अंसारी
- पु.अ.नि. अंचित कुमार, पुलिस केन्द्र पलामू
- स.अ.नि. रेवाशंकर राणा, महुदंड पिकेट
- झारखंड जगुआर की एसाल्ट-39 ग्रुप
- सीआरपीएफ 172 बटालियन का एक प्लाटून
- जैप-8 “एच” कंपनी
- जिला सैट एवं जिला बल मुठभेड़ की जानकारी:
दिनांक 26.05.2025 को संध्या करीब 05:30 बजे सुरक्षाबलों ने नैया, केमो एवं प्रतापुर के जंगल में पहुंचकर जब आगे बढ़ना शुरू किया, तभी नक्सलियों ने पुलिस बल को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सर्च ऑपरेशन में एरिया कमांडर तुलसी भुईया का शव बरामद हुआ। बरामदगी का विवरण:
- एक एसएलआर राइफल, भरी मैगजीन सहित
- एक अतिरिक्त भरी मैगजीन एवं गोली (पैजामे से)
- एक पिट्टू बैग, जिसमें –
- तीन सर्फ एक्सेल साबुन
- एक नहाने का साबुन
- एक चार्जर
- तीन जलान सत्तु के खाली पैकेट
- एक ईनो और एक इलेक्ट्रोल का खाली पाउच
- एक स्मार्टफोन
- एक काला कीपैड मोबाइल (बिना सिम)
- एक डायरी
- एक विन्डोलिया
- ठेगन मियां का आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड मृत नक्सली की पहचान:
- नाम: तुलसी भुईया, पद: एरिया कमांडर, भा.क.पा. (माओवादी), पिता: स्व. रघुनंदन भुईया, पता: भौरही, थाना मोहम्मदगंज, जिला पलामू आपराधिक इतिहास:
- हुसैनाबाद थाना कांड सं. 28/25, दिनांक- 01.02.2025 – IPC 109, Arms Act 25(1-B)(A)/26/35, Explosives Act 4/5, CLA Act 17
- हरिहरगंज थाना कांड सं. 28/25, दिनांक- 11.03.2025 – IPC 308(3)/308(4)/324(5)/326(F)/3(5), CLA Act 17
पलामू पुलिस आम जनता को यह विश्वास दिलाती है कि राज्य को नक्सलवाद से मुक्त कराने हेतु ऐसे अभियान सतत रूप से जारी रहेंगे। कोई भी असामाजिक या विध्वंसकारी तत्व कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहेगा।