बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिशन समृद्धि तत्पर

मेदिनीनगर (पलामू)

मिशन समृद्धि संस्था के तहत चल रहे समृद्धि की पाठशाला के बच्चों को नैतिकता के साथ साथ उनका सर्वांगीण विकास कैसे हो इस पर भी प्रयास जारी है। मेदिनीनगर के पांकी रोड जनकपुरी तथा कचरवा में पाठशाला निरंतर चल रहा है। बच्चे जिन्हें पढ़ाई के प्रति जरा भी लगाव नहीं था आज उन्हें पढा़ई करना अच्छा लगने लगा है। सच्चाई यह है कि इस वर्ग के बीच शिक्षा का लौ जलाना एक चुनौती रहा है। इस चुनौती को मिशन समृद्धि संस्था स्वीकार करते हुए आगे बढ़ती रही है। बच्चों को सांस्कृतिक चित्रकला खेलकूद सभी के प्रति रुझान हो इसके प्रति संस्था हमेशा सजग रहती है। कचरवा जाकर पाठशाला चलाना कोई आसान काम नहीं लेकिन यह संस्था बहुत कठिनाइयों के बावजूद भी वहाँ जाना जारी रखा है। समाजिक सेवा में शिक्षा का महत्व हमारी संस्था ने सर्वोपरि रखा है क्योंकि परिवार समाज और राष्ट्र के विकास में सबों का शिक्षित होना अनिवार्य होना चाहिए। अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि आज के बच्चे जिनके नींव में हमें शिक्षा का बीज बोना है जो आगे चलकर उन्हें राह दिखाऐगा। इन सारे कार्यों में शहर के एक मसीहा ने अपना बड़ा योगदान दिया है जिसके बल पर हम बच्चों की गतिविधियों को सुचारू रूप से चला पा रहें हैं। उनका आभार हम सबको मानना चाहिए। यह आठ वर्षों से संसाधनहीन होकर भी सभी कार्य करती रही, इसी का परिणाम स्वरूप हम सबको मसीहा का सहयोग प्राप्त हुआ। पाठशाला में अहिल्या गिरि बैजन्ती गुप्ता रंजीता वीणा राज शालिनी श्रीवास्तव संध्या शेखर ऋषि नैसी गुप्ता ममता सबों का सराहनीय योगदान रहता है।

Leave a Reply