राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी का बैठक सम्पन्न

मेदिनीनगर (पलामू)

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक निलाम्बर पिताम्बर व राजा मेदनीराय के बिरासत को बचाने के लिए पारम्परिक कला कौशल को पुनर्जीवित करने के लिएआज राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी का बैठक दाऊद केरकेट्टा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कई प्रस्ताव पर सहमति बनी।
एकेडमी का कमिटी का निर्माण किया गया। अविनाश देव मुख्य संरक्षक
संतोष कुमार कराटे प्रशिक्षक सह संरक्षक
बालकिशुन उरांव अध्यक्ष
सतीश कुमार महा सचिव
दाऊद केरकेट्टा कोषाध्यक्ष
धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष
सलोमी टोपनो उपाध्यक्ष
शंखनाथ सिह चेरो सचिव
राजु कुमार प्रजापति संगठन सचिव

अनिल गुडियों उप कोषाध्यक्ष
व 21 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति बनी।
बलराम उरांव राम रतन मेहता, बिलंगना किंडो, गणेश रवि बसंत हेम्ब्रम रबिन्द्र भुईयां मुन्द्रिका सिंह कुंवारी डोढराय जगनारायन मेहता प्रवेज आलम चन्द्रधन महतो वृज नन्दन सिह पुनिया टोप्पो प्रदीप कुमार सिन्हा व अन्य सदस्य को शामिल किया गया है।
आरंभ मे तिरंदाजी व कराटे का प्रशिक्षण देने पर सहमति बनी
प्रशिक्षण केंद्र चलानी किला शाहपुर परिषर मे चलाया जाएगा।
नामांकन कराने वाले छात्र छात्राओं को 100 रूपये मासिक शुल्क लगेंगे।
उद्घाटन समारोह मे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजन समिति पलामू के खेल प्रेमी सक्रिय समाजिक व राजनीतिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी रहेंगे।
उद्घाटन समारोह में देश के चिन्हित स्वर्णपदक आलम्पिक विजेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। व माननीय राज्यपाल व वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर व कुछ और मंत्री गण व स्थानीय सांसद और विधायक व कुछ बालीवुड स्टार कि उपस्थित रहने की उम्मीद रहेगी।
राजा मेदनीराय एजुकेशनल ट्रस्ट से एकेडमी संचालित होगी व झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के देख रेख में कार्यक्रम किया जाएगा।

Leave a Reply