सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में रेड़मा के चार विद्यार्थी टापर्स सूची में शामिल हुए: नवीन तिवारी

मेदिनीनगर (पलामू)

सीबीएसई के बारहवीं विज्ञान की परीक्षा में रेड़मा के छात्र छात्राओं ने कमाल का प्रदर्शन किया है। जिला के दस टापर्स की सूची में रेड़मा ग्रामवासी के चार छात्रों ने अपने मुकाम बनाए हैं।यह कहना है रेड़मा ग्रामवासी जिले के समाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी का।श्री तिवारी ने सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।रेड़मा काशी नगर निवासी पंडित मंगलानंद त्रिपाठी के पुत्र आनंद त्रिपाठी व श्वेता त्रिपाठी की पुत्री आयुषी त्रिपाठी ने 95.4%अंक लाकर जिला टापर्स की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही हैं वही मंगलानंद त्रिपाठी के दूसरे पुत्र प्रदीप त्रिपाठी व कुसुम त्रिपाठी के पुत्र अनुराग त्रिपाठी ने 93.6%अंक लाकर जिला के दस टापर्स में अपना स्थान बनाया है जो काफी गर्व का विषय है। श्री तिवारी ने बताया कि जबकि रेड़मा छेछानी टोला निवासी संजीव तिवारी की पुत्री प्रेरणा कुमारी ने 91%अंक प्राप्त कर जिला के टापर्स सूची में शामिल हुई है।वहीं ग्राम रजवाडीह निवासी व वर्तमान में रेड़मा निवासी संतोष त्रिपाठी व कुसुम त्रिपाठी की पुत्री प्राची त्रिपाठी ने 95.4%अंक लाकर जिला टापर्स सूची में स्थान हासिल किया है।प्राची रेड़मा की भगिनी है और प्रारंभ से इनकी शिक्षा रेड़मा में ही हुई है।
श्री तिवारी ने कहा कि यह बदलते रेड़मा की तस्वीर है जो शिक्षा के क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। जिला में टापर्स सूची में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी अधिवक्ता,श्री राम चरित मानस यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष दिलीप तिवारी मिंटू,निर्वतमान वार्ड आयुक्त विवेकानंद त्रिपाठी सहित कई रेड़मा वासियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दिया है।

Leave a Reply