विश्रामपुर (पलामू)
पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देशानुसार मंगलवार को विश्रामपुर पुलिस द्वारा थाना परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्कूली बच्चों को पुलिस व थाने से जुड़ी कई जानकारियां दी गई। वही “गुड टच” और “बैड टच” के बारे में बताया गया। साथ हीं डायल 112 के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारों दी गई। बच्चों को कानून से संबंधित जानकारी को बारीकियों से समझाया गया। विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने कहा कि किसी भी विकट परिस्थिति में 112 पर डायल कर अपनी समस्याओं की जानकारी नजदीकी पुलिस को दें। पुलिस आपकी समस्याओं को जान उससे निजात दिलाएगी। साथ हीं पुलिस आपकी हर संभव मदद भी करेगी। उन्होंने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें कानूनी रूप से जागरूक करने का प्रयास किया। थाना में बच्चों को बुलाकर अंधविश्वास व यातायात से भी जुड़ी जानकारियां उनसे साझा किया गया। इसके अलावा महिला अपराध से बचने को ले कई टिप्स देते हुए बच्चों को प्राथमिकी दर्ज कैसे कराई जाती है, उनसे कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए सहित कई अन्य रोचक जानकारी भी दी गई। मौके पर एसआई शिवनाथ रंजन, प्रदीप शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता राजन पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।