मेदिनीनगर (पलामू)
पुलिस ने मृत्युंजय साह हत्या कांड का खुलासा कर लिया है। यह हत्या 12 जून 2023 को हुई थी। प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की गई थी। आरोपी अमित मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई एसडीपीओ अवध कुमार यादव और थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने की। एएसपी राकेश सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। मामला छतरपुर थाना क्षेत्र का है।