चंदेश्वर बने तीसरी बार जेएमएम पंडवा प्रखंड अध्यक्ष

पंडवा (पलामू)

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व शनिवार को प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें तीसरी बार पंडवा प्रखंड अध्यक्ष का भार चंदेश्वर मेहता के कंधों पर सौंपा है। जारी सूची में गोविंद रजक को उपाध्यक्ष, राणा सिंह चौहान को सचिव तथा आलम तारा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चंदेश्वर मेहता को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने से प्रखंड क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पूछे जाने पर चंदेश्वर मेहता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जीस भरोसा के साथ मुझे तीसरी बार पार्टी का अध्यक्ष बनाया है, मैं उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि प्रखंड क्षेत्र में झामुमो के हाथों को और मजबूत करूंगा।

Leave a Reply