नर हथनी की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

बरवाडीह (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत स्थित पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमंडल, मेदिनीनगर के बेतला वन क्षेत्र में बीते पांच-छह दिन पूर्व दो नर हाथियों के बीच बेतला पार्क के रोड नंबर 3 के बोतीया जंगल में संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में एक नर हथनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल हथनी की स्थिति को देखते हुए पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमंडल, मेदिनीनगर के उप निदेशक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी, जो बीते चार दिनों से लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। पशु चिकित्सक डॉ. फरहत जब्बार और डॉ. सुनील कुमार द्वारा घायल हथनी का उपचार किया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। अंततः सभी प्रयासों के बावजूद घायल हथनी को बचाया नहीं जा सका और शनिवार को युक्त हथनी की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृत हथिनी का इलाज चल रहा था उसे दफनाया नही गया था।

Leave a Reply