संत मरियम स्कूल के दो खिलाड़ी नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए चयनित

मेदिनीनगर (पलामू)

जमशेदपुर, जे आर डी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में झारखंड तीरंदाज़ी संघ द्वारा स्टेट ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें में पलामू जिला तीरंदाज़ी संघ के 5 खिलाडियों ने अपना जौहर दिखाए। जिसमें प्रीतम राज और विशाल कुमार का चयन 14 मिनी नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। नेशनल चैंपियनशिप गुंटूर, आंध्र प्रदेश में दिनांक 20 मार्च से 25 मार्च तक अयोजित की जाएगी।
इस उपलब्धि पर चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि पलामू जैसे सुदूर वर्ती जिले के लिए यह गर्व की बात है। वर्तमान परिदृश्य की मांग है कि बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत बनाना। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संत मरियम स्कूल स्थापना काल से ही कटिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply