झारोटेफ के जिला अध्यक्ष मनोज मेहता ने जिले के कर्मचारियों से हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया

झारोटेफ पलामू ने राज्य के कर्मचारियों के प्रमुख मांगो को लेकर चार चरणों में शुरू किया आंदोलन

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड ऑल एम्पलाईज फेडरेशन ने कर्मचारियों के प्रमुख मांगो को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर चुकी है। झारोटेफ के जिला अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि राज्य के अन्य कर्मचारियों के समान शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिया जाए। सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष किया जाए तथा केन्द्रीय कर्मचारियों के समान राज्य के कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ दिया जाए। इन्हीं प्रमुख मांगो को लेकर झारोटेफ 4 चरणों में 7 फरवरी से आंदोलन करेगा। फरवरी में अपनी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। मार्च में पैदल यात्रा कर प्रखंड मुख्याल तक जाकर प्रखंड विकास पदाधिकरी को हस्ताक्षरयुक्त प्रति को मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन सौंपेगा। अप्रैल माह में जिला मुख्यालय में कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन किया जाएगा। मई माह में सतारूढ़ दल के विधायक मंत्री के घर जाकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपने मांगो के समर्थन में ज्ञापन सौंपेगा। 22 जून को रांची के मोहरावादी मैदान में झारखंड के सभी विभाग के कर्मचारियों का विशाल महासभा होगा जिसके मुख्य अतिथि झारखंड के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन होंगे। इस कार्यक्रम में पलामू जिले से हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।
जिले के सभी कर्मचारियों से आग्रह है कि हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।

Leave a Reply