आज बसंत पंचमी पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शैक्षणिक संस्थान कॉसमॉस क्लब परिसर में वीणावादिनी मां शारदे की पूजा का आयोजन किया और पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा संपन्न हुई। इसके बाद भक्तों के बीच पहले फल प्रसाद का वितरण उसके बाद भोग प्रसाद बैठा कर खिलाया गया। इसके बाद संस्था से सिलाई मशीन में प्रशिक्षण प्राप्त सभी महिलाओं को रांची के निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय और डॉ. अजिता भट्टाचार्य के हाथों सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक देबाशीष रॉय, अध्यक्ष कौशिक चक्रवर्ती सह सभी पदाधिकारी के साथ सदस्य उपस्थित रहे।
