मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार में नुनी देवी ने आवेदन देकर अपने पति सुनील उरांव को साथ नही रहने व खर्चा नही देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था।इस मामले में उसके आवेदन को पंजीकृत करते हुए उसके पति सुनील उरांव को नोटिस भेजा गया था। डालसा सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दोनो पक्ष में मध्यस्थता के माध्यम से विवाद सुलझाने हेतु लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय को प्रति नियुक्त किया था। दोनो पक्ष से सुलह का प्रयास तीन तिथि तक किया गया।दोनो पक्ष पति पत्नी सुलह कर लिए व संयुक्त सुलहनामा दोनो पक्ष के द्वारा दाखिल किया गया।दोनो पक्ष एक दूसरे का खयाल रखेंगे।तथा अपना दाम्पत्य जीवन का निर्वहन करेंगे।भविष्य में कोई विवाद नही करेंगे। दोनो पक्ष आपस में समझौता कर आज राजी खुशी से बिदा हो गए।इस तरह एक परिवार उजड़ने से बच गया।बिदित हो कि लड़की चार बर्ष से मायके में रह रही थी तथा लड़का खर्चा नही दे रहा था।लड़का बिहरा चा पीकला थाना पांकी का रहने वाला है जबकि लड़की लेस्लीगंज थाना अंतर्गत चपराना गांव की रहने वाली हैं।दोनो की शादी हिन्दू धर्म के अनुसार हुई थी।दोनो को कोई बाल बच्चा नही था।डालसा का यह प्रयास काफी सराहनीय रहा।। बिदित हो कि डालसा के माध्यम से लिटिगेशन के साथ साथ प्री लिटिगेशन व मिसलेनियस के मामले में भी सुलह समझौता कराकर कई मामले निपटाए जा रहे है।