आज कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट, लालपुर में प्रत्येक वर्षों की तरह कल्ब परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। संस्था के मुख्य संरक्षक, सुपरियो भट्टाचार्य ने ध्वजौत्तलन किया एवं बच्चों और उपस्थित राहगीरों के बीच मिठाइयां वितरण किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक देवशीष राय ने कहा 76वां गणतंत्र दिवस भारत के लिए ‘पूर्ण स्वराज’ की उपलब्धि है। “भारत – लोकतंत्र की जननी” और “विकसित भारत” है, जो एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत की भूमिका और उसकी प्रगति को दर्शाती है। संस्था के अध्यक्ष कौशिक चक्रवर्ती तथा सभी पदाधिकारी और कल्ब के सदस्य मौजूद थे।
