हरिहरगंज (पलामू )
अररूआ खुर्द मेन रोड स्थित मध्य विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कमला देवी, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo गोपाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में अलग-अलग स्टाल लगाकर विभिन्न रोगों की जांच की गई। इस दौरान 66 लोगों का एचआईवी जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति एचआईवी पॉजीटिव पाया गया। हालांकि उक्त मरीज की पहचान गुप्त रखी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo गोपाल प्रसाद ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव मरीज का इलाज विभागीय स्तर पर नि:शुल्क किया जाएगा। मेला में आयुष्मान पंजीकरण, एनसीडी जांच, बीपी, शुगर, सामान्य ओपीडी, दांत ओपीडी, लैब जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन, मलेरिया उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन, आयुष्मान भारत, नेत्र जांच, पोलियो, एनीमिया मुक्त भारत आदि जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं। वहीं 80 मरीजों का आयूष चिकित्सा,54 क्षय रोग,12 कुष्ठ रोग,112 आंख जांच किया गया। इसके अलावे सैकड़ों लोगों की जांच कर दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में डाo राजेश कुशवाहा ,डॉo पूजा सिंहा, डॉo तौहिद अहमद, डॉo असदुल्लाह फैज, डॉo सत्यम सौरभ, समाजसेवी अरविंद पासवान,बीपीएम संजय कुमार सिंह, बीएम राजकुमार सिंह, बीडीएम दीपक कुमार, सीएचओ वाल्मीकि कुमार, प्रियम कुमारी, प्रेमा कुमारी, नेहा कुमारी, एएनएम संगीता कुमारी, जयंती कुमारी, शैलेश्वरी सिन्हा, बीटीटी संतान मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्रा, निर्मला शर्मा, स्वास्थ्य कर्मी अखिलेश कुमार पासवान, संतोष कुमार अजीत कुमार रवि ,जसवंत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

