रांची – आगामी राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2025 की तैयारियों के सिलसिले में महोत्सव की आयोजन समिति ने आज झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने महोत्सव की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनजातीय समुदायों की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री लिंडा ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा, “राष्ट्रीय जतरा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सहेजने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह जनजातीय समुदायों की पहचान और उनकी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करता है।” उन्होंने आयोजन समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और महोत्सव को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
महोत्सव की मुख्य विशेषताएं:
तारीख: 31 जनवरी और 1 फरवरी 2025
स्थान: मोरहाबादी मैदान, रांची
कार्यक्रम: विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनियां और क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टॉल लगाया जाएगा।
आयोजन समिति की मंडली नीलम बिरूली अमित तिर्की, मानसिंह मुंडा, दीप्तराज बेदिया, शीतल तिर्की, एडवार्ड तिर्की,रवि टोप्पो, काजल मुंडू, शान्ति तिर्की, सुनीता लिंडा, जॉयलिन धान,