झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा का पलामू प्रमंडल की बैठक शाहपुर किला में सम्पन्न हुई

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू प्रमंडल की बैठक आज चलानी किला शाहपुर मे सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता बालकिशुन उरांव व संचालन धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी ने किया। बैठक में काफ़ी संख्या में प्रमंडल के महिला पुरूष आन्दोलनकारी शामिल थे। बैठक को बिषय प्रवेश कराते हुए प्रवेक्षक व केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि आपके एकजुटता व संघर्ष के बदौलत झारखण्ड सरकार आपकी बातो पर संज्ञान ले रही है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी ने राज्य के आन्दोलनकारियो को सम्मान दिया है। सरकार भी आपकी बात कर रही हैं। हमने आन्दोलनकारीयो को जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आन्दोलनकारीयो को सम्मान पेंशन व बाल बच्चों को रोजगार की गारंटी व स्वास्थ्य शिक्षा व क्षैतिज आरक्षण की मांग व आन्दोलनकारियो के गाव को चिन्हित कर आदर्श गांव बनाने की मांग 2025-26 के बजट में शामिल करने की मांग की है।
बिकेश शुक्ला ने कहा कि 12 फरवरी को रांची मे केन्द्रीय कमेटी के वनभोज व सम्मान समारोह में प्रमंडल के तिनो जिला के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बालकिशुन उरांव ने कहा कि हमारे संगठन के प्रतिनिधि मंडल संस्थापक प्रधान महासचिव पुष्कर महतो जी को साथ माननिय वित्त मंत्री से वार्ता मे शामिल होंगे।
बैठक में दाऊद केरकेट्टा मुन्द्रीका सिह बिकाश चन्द्रवंशी नरेश यादव इदरिश मिया ईन्दु देवी राजमनी सिह ललन चौधरी ब्यास कन्हाई सिंह उदय मांझी संजय दुबे कुमारी डोडराय देव नारायण भूईयां शंखनाथ सिंह चन्द्रधन सिंह चेरो समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply