मेदिनीनगर (पलामू)
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की यह ऐलान पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला विंग द्वारा गांधी उद्यान में आयोजित “महिला हुनर हाट 2025” के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस मौके पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सांसद बी. डी. राम और मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर उपस्थित थीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मेयर अरुणा शंकर ने महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की, जिसके जवाब में मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने एक अहम ऐलान किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक पलामू के प्रमुख बैंकों में 8000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा थी। बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, इस राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं और जिले के विकास के लिए ऋण के रूप में दिया जाना चाहिए, लेकिन अब तक केवल 38 प्रतिशत राशि का ही उपयोग हुआ है।
मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही बैंकों के साथ बैठक करेंगे और बाकी राशि का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित करेंगे, ताकि वह महिला और जिले के विकास में लग सके। इसके अलावा मंत्री ने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्याएं जैसे जाति प्रमाण पत्र या स्थानीय प्रमाण पत्र बनवाने में कठिनाई होती है। उनका समाधान तुरंत किया जाए, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी काम समय पर पूरे हों और किसी को कोई परेशानी न हो।