हरिहरगंज ( पलामू )
शीतलहर और भीषण ठंड को देखते हुए नगर प्रशासन की ओर से विशुनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड संख्या 15 व 16 के जरूरतमंद लोगों के बीच 300 कंबल वितरित की गई। मौके पर सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने कहा कि ठंड के मद्देनजर विभागीय निर्देश पर कंबल वितरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड के गरीब वृद्ध और असहाय लोगों को कंबल दिये जाएंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम में जेई कूलदीप कुमार ,सुबोध कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी सीआरपी शाजदा अंजुम, लालमुनी कुमारी,रिशु कुमारी, शशि भूषण कुमार आदि मौजूद थे।