मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिला व्यावसायिक संघ के नई कार्यकारिणी समिति का गठन शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने सर्व समिति से किया है।
जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को पलामू जिला व्यवसाय संघ के द्वारा प्रभात कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए। संघ के लोगों ने नई कार्यकारिणी की समिति के गठन को लेकर उन्हें जिम्मेवारी सौंप दी थी। शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति के गठन के बाद इसकी घोषणा कर दी गई है।
व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने कहा कि संघ का 60 वर्ष पूरे होने पर शीघ्र ही हीरक जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।
कार्यकारिणी के 21 सदस्य समिति में अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल,
उपाध्यक्ष, शिवपूजन तिवारी, कृष्ण कुमार सराफ, मनोज कुमार सिंह( श्री राम सेल्स), महासचिव श्री अनूप तुलस्यान,
सचिव मनोज कुमार जैन, नागेंद्र कुमार, सुनील गोस्वामी सहायक सचिव अनूप कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष दानवीर प्रसाद ,वहीं कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कुमार अग्रवाल ,अजय कुमार पांडे, शशि भूषण प्रसाद गुप्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल ,संजय अग्रवाल प्रदीप केजरीवाल, सतीश सुमन, गौतम गोस्वामी, अंशुल उदयपुर, जियाउद्दीन अंसारी ,अनूप कुमार लाल एवं मीडिया प्रभारी आनंद कुमार को मनोनीत किया गया है।