चैनपुर (पलामू)
शनिवार को कंकारी के हुकवा में ग्राम विकास समिति द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।इस कार्यकर्म का उद्घाटन शैलेंद्र कुमार शैलू, भीष्म चौरसिया,अमलेश चौरसिया,शिव कुमार चौधरी, रामकरेश जी ने सयुक्त रूप फीता काट कर किया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि खेल सबके लिए बहुत जरूरी है खेल हम सबको जोड़ता है और इससे शारीरिक मानसिक विकास भी होता है। क्रिकेट के क्षेत्र में भारत का दबदबा पूरे विश्व में है। पढ़ना जीतना जरूरी है उतना ही खेलना भी जरूरी है। भीष्म चौरसिया जी ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है। खेल से आज बहुत लोग नाम कमा रहे है। इस अवसर पर अरुण पांडे जी सीता राम चौधरी, अखिलेश पाल रविन्द्र यादव, नीतीश सिंह, अनुराग सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, आज का मैच चैनपुर बनाम चांदो के बिच खेला गया

