जिप सदस्य ने धान क्रय केंद्र का किया उद्घाटन

हरिहरगंज ( पलामू )

जिला परिषद सदस्य मंजू देवी ने खाप कटैया पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को काफी सहूलियत होगी। सरकार द्वारा निर्धारित प्रति क्विंटल 2400 रूपए की दर से धान की कीमत किसानों को मिलेगी । उन्होंने किसानों को औने पौने दाम पर धान न बेचकर क्रय केंद्र में ही विक्री करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीएओ ब्रजेश कुमार क्रय पदाधिकारी उत्तम दास सांसद प्रतिनिधि अरूण मिश्रा, मुखिया उमेश साव ,पैक्स अध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव,बुधन सिंह यादव, कांग्रेस नेता दयाशंकर सिंह, राघव सिंह,कृष्ण कुमार सिंह,अशोक यादव, राजमोहन यादव, झामुमो नेता सुशील सिंह, अमित कुमार, किसान प्रदीप सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, अरविंद पाण्डेय, राघव पाण्डेय,सीताराम सिंह, सुदय सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, विजय सिंह, श्याम बिहारी सिंह, संतोष मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply