विश्रामपुर को अनुमंडल बनाने को ले सुबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिले कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला

वर्षों से अनुमंडल बनाने की होती रही मांग, अनुमंडल बनने का कर रहा अर्हता पूरी

विश्रामपुर (पलामू )

विश्रामपुर को अनुमंडल बनने की मांग वर्षो से की जा रही है। जिसे लेकर शनिवार को विश्रामपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला सुबे के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मेदिनीनगर स्थित पार्टी के कार्यालय में मुलाकात की। इसके पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला के द्वारा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को बुके देते हुए व माला एवं शाॅल देकर सम्मानित किया। साथ हीं बधाई दिया। रविन्द्र शुक्ला ने राधाकृष्ण किशोर की राजनीति विरासत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री श्री किशोर ने राजनीती कि शुरुआत कांग्रेस से किए थे। जो सात बार बिधायक बनते हुए इस बार पलामू में कांग्रेस का जनाधार और भी मजबूत हो गया। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी पलामू प्रमंडल का विकास करने के लिए इन पर भरोसा जताया व राज्य सरकार में बेहतर मंत्रालय मिला। अब पलामू प्रमंडल का चहुंओर बिकास होगा। मंत्री बनाए जाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व व मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला ने मंत्री किशोर से विश्रामपुर को अनुमंडल बनाने की मांग की‌ विश्रामपुर अनुमंडल का सारी अर्हता पूरा करता है। बताया कि अनुमंडल बनाने की मांग वर्षों से किया जाता रहा है। लेकिन किसी ने आगे बढ़कर इस दिशा में पहल नहीं किया।‌

प्रस्तावित अनुमंडल में चार प्रखंड व एक नगर निकाय है शामिल

प्रस्तावित अनुमंडल में चार प्रखंड व एक नगर निकाय को शामिल किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार विश्रामपुर, पांडु, उंटरीरोड व नावबजार प्रखंड के अलावा विश्रामपुर नगर परिषद को मिलाकर अनुमंडल बनाया जाना है। इन चारों प्रखंड व एक नगर निकाय मिलाकर अनुमंडल बनने लायक आबादी व क्षेत्रफल पूरा हो जाता है।

बाक्स : पांच पुलिस और एक रेल थाना शुमार
प्रस्तावित अनुमंडल में पांच लोकल पुलिस थाना वएक राजकीय रेल थाना शुमार है। रेहला, विश्रामपुर, पांडु, उंटरीरोड व नावबजार पुलिस थाना इस प्रस्तावित अनुमंडल में शामिल है। इतना ही नही गढ़वा रोड राजकीय रेल थाना भी इस प्रस्तावित अनुमण्डल का हिस्सा होगा।

बाक्स : प्रस्तावित अनुमण्डल में आठ रेलवे स्टेशन

प्रस्तावित विश्रामपुर अनुमंडल में कुल आठ रेलवे स्टेशन पड़ेंगे। राजहरा, लालगढ़ विहार, तोलरा, गढ़वा रोड जंक्शन, सिगसिगी, जोगा-करकट्टा, उंटारी रोड व सतबहिनी। गढ़वा रोड जंक्शन पांच राज्यो को रेल यातायात से जोड़ता है। बिहार, झारखण्ड, छतीसगढ़,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्री इस रेलवे स्टेशन से रेल यात्रा की सुविधा प्राप्त करते हैं। गढ़वा रोड जंक्शन पर राहधानी एक्सप्रेस सहित सभी एक्सप्रेस का ठहराव भी है।

Leave a Reply